फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of a young man traveling in a train

ट्रेन में सफर कर रहे युवक की मौत

Mon, 20 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man traveling in a train
महानगरी में सफर करते हुए विंध्याचल थाना क्षेेत्र के अमरावती निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र अमरावती निवासी विरजू पाल (24) पुत्र हुबलाल पाल मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। वह चार दिंसबर को मुंबई गया था। वहां पर उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बुखार से पीड़ित था। शनिवार को वह महानगरी एक्सप्रेस में सवार होकर घर के लिए चला था। रास्ते में तबीयत खराब होने से उसकी हालत बिगड़ी। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर जीआरपी ने शव को उतरवाया। जीरआरपी ने परिजनों को सूचना दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। 2020 में उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि उसे बुखार था। वह बीमार चल रहा था, इसलिए घर के लिए निकला था। ट्रेन में सफर के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed