{"_id":"60e487fa8ebc3ec76f33e1f4","slug":"death-of-a-young-man-due-to-drowning-in-the-fire-of-lakhaniya-dari-mirzapur-news-vns5990136102","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनिया दरी की दह में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनिया दरी की दह में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
वाराणसी से लखनिया दरी जलप्रपात पर मंगलवार की दोपहर पिकनिक मनाने आए युवकों में से एक डूब गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने साथ आए युवकों से घटना की जानकारी ली और उसके परिवारवालों को सूचना दी।
वाराणसी के आदमपुर इलाके निवासी युवक स्कॉर्पियो से मंगलवार को दोपहर के समय लखनिया दरी जलप्रपात पर पहुंचे। इसमें फिरोज, खालिद खान, सदरूद्दीन, चुन्ना, दिलीप पटेल, राजू शामिल रहे। इस दौरान झील के दह के पास पर्यटकों में से कुछ युवक जल क्रीड़ा करने लगे। अचानक अनवर कुरैशी (30) निवासी जलालीपुरा थाना आदमपुर वाराणसी दह में चले जाने से डूब गया। हादसे के संबंध में मौके पर मौजूद साथी फिरोज ने बताया कि वह सरफराज व सदरूद्दीन के साथ खाना बना रहा था, अनवर पानी में नहा रहा था। साथियों ने अनवर के डूबने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। साथी को डूबता देख मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो सके। लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। लेकिन हादसे के कारण सदमे में आए अनवर के दोस्त मौके से भाग गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दह में से किसी तरह युवक के शव को बाहर निकालकर। परिजनों को घटना की सूचना दी। शव बाहर आने पर उसके साथी भी लौट कर आए और बताया कि वे डर के चलते भाग गए थे।
10 दिनों में तीसरी मौत
अहरौरा। लखनिया दरी पर्यटन स्थल स्थित जलप्रपात पर डूबने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 10 दिनों के अंदर तीसरी मौत ने पर्यटकों में खौफ कायम हो गया है। लखनिया दरी व उससे जुड़ी चुना दरी जलप्रपात पर कुछ दिन पूर्व जौनपुर व वाराणसी के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इसी दौरान मंगलवार की शाम डूबने से एक और मौत ने पर्यटन स्थल की शांति को भंग कर दिया है। लगातार हो रही मौतों पर प्रशासन की भी नजर है परंतु सैलानी इससे बेखबर है।