{"_id":"61f6d441b20d4f37561c70ac","slug":"death-of-a-man-hospitalized-from-kovid-mirzapur-news-vns6361553120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से अस्पताल में भर्ती पुरुष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से अस्पताल में भर्ती पुरुष की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीते 30 दिनों से लगातार कोविड संक्रमित मिल रहे है। शनिवार की रात बीएचयू में भर्ती जिले के एक संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को जांच के दौरान19 संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले में सक्रिय की संख्या 114 हो गई है। वहीं उपचार के बाद 15 लोग स्वस्थ्य होकर आइसोलेशन से बाहर निकले।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 897 है। इसक्रम में उपचार के लिए बीएचयू में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह से जिले में कोरोना से मौतों की संख्या 120 पहुंच चुकी है। रविवार को जांच में 19 मरीजों के मिलने से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को 2136 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच संक्रमित मिले हैं,14 संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद से आई। रविवार को मिले संक्रमितों में 13 पुरुष और छह महिलाएं हैं। इसमें एक को गैर जनपद में भर्ती कराया गया है। शेष सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया है। बीते 26 जनवरी को चुनार क्षेत्र निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति घायलावस्था में मिला था, जिसे बीएचयू में भर्ती कराया गया। 28 जनवरी को जांच रिपोर्ट में वह कोविड संक्रमित मिला, उपचार के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। उसके संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। नोडल अधिकारी के अनुसार जिले में अब तक 11 लाख 83 हजार 15 लोगाें का सैंपल संकलित कर जांच के लिए भेजा गया। इसमें 11 लाख 82 हजार 284 की रिपोर्ट आई है। जबकि 731 की रिपोर्ट आनी है।
बाजीराव कटरा स्थित आदर्श बाल मंदिर में रविवार को रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट के तत्वावधान में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 42 लोगों का टीकाकरण किया गया। शिविर में 12 से 16 साल के बच्चों को प्रथम, द्वितीय डोज, 60 साल के बुजुर्गों को बूस्टर डोज व युवाओं का टीकाकरण किया गया। क्लब के अध्यक्ष संजय कटारे ने कहा कि सभी लोगों का जल्द से जल्द सौ प्रतिशत टीकाकरण कराया जाय। रोटरी क्लब का उद्देश्य यही है। शिविर में आए हुए चिकित्सकों की टीम को सचिव रवि कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर एजी जोन सीए शैलेंद्र कटारे, मोहम्मद परवेज खान, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विष्णु खंडेलवाल, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।