फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of a farmer who went to irrigate his field

Mirzapur News: खेत की सिंचाई करने गए किसान की मौत

Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Death of a farmer who went to irrigate his field
जिगना। थाना क्षेत्र गोगांव गांव में खेत की सिंचाई करते समय किसान की मौत हो गई। वह सुबह खेत में औधे मुंह पड़ा मिला। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोलेपुर गांव निवासी बबलू बिंद (41) मूक बधिर था। उसका पड़ोस के गांव गोगांव में खेत है, जिसमें गेहूं की फसल बोई गई है। बबलू रविवार की शाम को गेहूं की सिंचाई करने गया था।
विज्ञापन

पंप चालू कराकर वह खेत में चला गया था। पंप मालिक रामचंद्र यादव सोमवार को भोर में पहुंचा तो बबलू औंधे मुंह पड़ा था। रामचंद्र ने बबलू के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन बबलू को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे बबलू के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू के जीजा ने पुलिस को घटना की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के दो बच्चे अंजली व गोलू है। पत्नी सुमन देवी और मां मनराजी रो-रोकर बदहवास हो गई थीं। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक बबलू के भाई मुन्ना लाल ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed