फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of a cyclist due to a bike hit

बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Sun, 30 May 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Death of a cyclist due to a bike hit
जिगना। थाना क्षेत्र के विजयपुर-भारतगंज मार्ग पर बिहसड़ा बाजार के पास शनिवार की शाम को बाइक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया। जहां साइकिल सवार की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साइकिल सवार के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ाकला गांव निवसी 45 वर्षीय अमरनाथ बिंद पुत्र रामस्नेही शनिवार की शाम को साइकिल से दुबहा की ओर जा रहा था। रास्ते में बिहसड़ा बाजार के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे साइकिल सवार को गंभीर चोट आई और बाइक 18 वर्षीय संजय कुमार पुत्र सिपाही लाल सवार भी गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। वहां सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। साइकिल सवार को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed