फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   death

टोचन टूटने से पलटी ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत

Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
death
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में फंसे ट्रैक्टर को टोचन कर निकालते समय दूसरा ट्रैक्टर पलट गया। इससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीण उसे निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख उठे। गांव निवासी सीताराम यादव का बस्ती के बगल में ही खेत है। जिसमें जोताई कर रहा कल्लन यादव का ट्रैक्टर अचानक फंस गया। जिसे निकालने के लिए ज्ञानजेश अपना ट्रैक्टर ले कर खेत पर पहुंचा। टोचन के सहारे ट्रैक्टर को खींचने लगा। अचानक टोचन टूट गया। इससे ज्ञानजेश का ट्रैक्टर सीसी रोड के नीचे पलट गया और ज्ञानजेश उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार उसे बाहर निकाल कर उपचार के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन बिलखने लगे। मृतक के दो पुत्र अमन और अंश हैं। जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी अब मां सीता देवी के कंधों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed