फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   death in BHU

झोलाछाप से इलाज कराना पड़ा भारी, बीएचयू में हुई मौत

Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
death in BHU
कछवां। थाना क्षेत्र के बाड़ापुर गांव निवासी एलआईसी अभिकर्ता को झोलाछाप से इलाज कराना भारी पड़ गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बीएचयू के डाक्टर ने पूर्व में गलत इलाज की बात कही। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगात हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बाड़ापुर गांव निवासी 56 वर्षीय संतोष कुमार सिंह भारतीय जीवन बीमा के चुनार शाखा से अभिकर्ता थे। उनको अचानक आठ सितंबर को बुखार और खांसी की शिकायत हुई तो वह कनकसंराय गांव में झोलाछाप के यहां इलाज कराने गए। जांच रिपोर्ट में टाइफाइड आया। इसके बाद झोलाछाप ने इलाज शुरु कर दिया। दो दिन लगातार पानी चढ़ाना और तमाम दवाइयां दी। 10 सितंबर को अचानक संतोष की तबीयत बिगड़ गई। उनकी सांस फूलने लगी और पेट दर्द होने लगा। परिजन कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने कोरोना के लक्षण की बात कहकर वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग वाराणसी स्थित सरसुंदर लाल अस्पताल ले गए। जहां कोरोना टेस्ट के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई। इलाज शुरू हुआ तो डाक्टरों ने बताया कि फेफड़ा संक्रमित हो गया है। इलाज के दौश्रान उनकी मौत हो गई। संतोष के पुत्र ऋषभ का ने बताया कि बीएचयू के डाक्टरों के अनुसार फेफड़े में पानी होने से फेफड़ा संक्रमित हो गया था। इससे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। बीएचयू आने से पहले इलाज गलत हुआ। मांग किया कि झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed