फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   death due to corona

27 दिन में खर्चे 17 लाख, फिर भी नहीं बचा लाल

Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
death due to corona
मिर्जापुर। कोरोना पीड़ित पुत्र के इलाज के लिए एक पिता ने 27 दिनों में 17 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद भी पुत्र को नहीं बचा सके। अधिवक्ता पिता ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज के नाम पर पैसा ऐंठने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि अगर अस्पताल प्रशासन कोशिश करता तो उनका पुत्र बच सकता था।
विज्ञापन

नगर के रतनगंज धोबियाना गली निवासी इनकम टैक्स के वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल सिंह ने बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र बृजवासी सिंह साफ्टवेयर इंजीनियर था। वह पत्नी और दो पुत्रियों के साथ नोएडा में रहता था। 27 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान 12 लाख रुपये और पांच लाख की दवा बाहर से मंगाई गई। इस दौरान कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, आक्सीजन लेवल भी 95 आ गया था। दो दिन पूर्व अस्पताल कर्मचारियों ने उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारी मरीज को देखने के लिए नहीं जाने देते थे। बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उनके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed