{"_id":"67d5d2db93a4be60c30a81ba","slug":"death-due-to-beating-in-old-enmity-murder-charge-mirzapur-news-c-20-1-vns1053-919550-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पुरानी रंजिश में पिटाई से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पुरानी रंजिश में पिटाई से मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के धनी पट्टी गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने 55 साल के व्यक्ति पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन ट्राॅमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनी पट्टी निवासी राजेंद्र ( 55) शनिवार की रात को गांव के बाहर गुमटी पर चाय पीकर वह घर लौट रहे थे। इसी बीच विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र मजदूरी करते थे। राजेंद्र के भाई लखंदर ने बताया कि विपक्षी आए दिन विवाद करते रहते है।
शनिवार की रात को घर लौटते समय उनके भाई की हत्या कर दी। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि एक व्यक्ति सुबह से गांव के बाहर नशे में बेहोश पड़ा था। उसे अस्पताल लाया गया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।