फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deadly attack in land dispute, condition of young man critical

Mirzapur News: भूमि विवाद में किया जानलेवा हमला, युवक की हालत गंभीर

Sat, 27 Jul 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack in land dispute, condition of young man critical
कछवां। थाना क्षेत्र के गोरही ग्राम सभा में भूमि विवाद में दबंगों ने एक युवक पर लोहे के धारदार बांके से हमला कर दिया। जिससे युवक का सिर फट गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में हीरापुर गांव निवासी अभिषेक दूबे पुत्र सुभाष पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुभाष दूबे ने तीन बिस्वा जमीन चुप्पेपुर निवासी संतोष दुबे को बेची थी। आरोप है कि संतोष दूबे ने जालसाजी करके तीन बिस्वा से ज्यादा जमीन रजिस्ट्री करा ली। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सुभाष दुबे पैसा देकर जमीन वापस लेना चाहते थे, लेकिन दूसरा पक्ष देने को राजी नहीं था। उसी जमीन में सुभाष द्वारा चारे की खेती की जा रही थी। शुक्रवार सुबह उनके दोनों बेटे अभिषेक और छोटा पुत्र खेत पर मौजूद थे। तभी संतोष दूबे, उनकी पत्नी और पुत्र बांका, हंसिया लेकर पहुंचे। दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बांका के हमले से अभिषेक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसे गांव वाले तत्काल हॉस्पिटल ले गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घायल की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। घायल अभिषेक के चचेरे भाई मनीष की तहरीर पर हर्षित दुबे, पार्थ दुबे, सुषमा देवी, संतोष कुमार के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed