फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead man's body found near canal

लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 29 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead man's body found near canal
लालगंज। थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के सामने सिरसी नहर के पटरी पर सोमवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। जिसकी शिनाख्त ग्रामीणों ने छुलहंवा निवासी के रूप में की गई, जो सोमवार की शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छूलहवा निवासी 35 वर्षीय डंगर उर्फ राजकुमार मजदूरी करता था। शाम को उसके दूर के रिश्तेदार आए। दो लोगों के साथ वह जयकर गांव की ओर गया, पर रात को वापस नहीं लौटा। रात को वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण नहर की पटरी के तरफ शौच के लिए निकले तो देखें एक व्यक्ति का शव पड़ा है, उसकी बाइक भी शव के ऊपर पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसकी पहचान छुलहवा निवासी डंगर उर्फ राजकुमार के रूप में की। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। बड़े भाई राधेश्याम ने बताया कि सोमवार की शाम को छह बजे दो लोग आए और बाइक से ले गए। सुबह शव मिलने पर भेड़ा गांव नहर के पास जहां पर शव मिला है। नहर के पास एक ठेला लगाने वाले ने बताया कि दो लोगों से नहर के पास विवाद हुआ। वे झगड़ा किया। उसने रोका तो उसका भी ठेला पलट दिए। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसके चेहरे में किसी नुकीले हथियार से मारा गया है। सिर और चेहरे पर चोट का निशान है। हादसे का स्वरूप देने के लिए उसके ऊपर बाइक गिरा दिया गया। थानाध्यक्ष हरिश्चंद सरोज ने बताया कि मृतक शराब का आदि था। शाम को रिश्तेदारों के साथ शराब पिया है। शराब के नशे में बाइक से गिरकर घायल होने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed