फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead found

नदी किनारे मिला लापता राजगीर का शव

Sun, 02 Feb 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
dead found
अहरौरा। थाना क्षेत्र के कलकलिया नदी के किनारे स्थित सायफन के पास शनिवार की सुबह शुक्रवार की सुबह से लापता दलित युवक का शव अहरौरा पुलिस ने बरामद किया है। शनिवार की सुबह पिता की तलाश करता हुआ पुत्र नदी के पास पहुंचा तो सायफन के किनारे युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पुत्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरहदा गांव निवासी 36 वर्षीय विनोद भारती पुत्र हीरालाल राजगीर था। वह शुक्रवार को धुरिया गांव में काम खत्म करने के बाद युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश की गई तो उसका पता नहीं चला। इस संबंध में मृतक के पिता हीरालाल ने बताया कि विनोद भारती शाम को काम खत्म करने के बाद घर नहीं लौटा तो छानबीन के दौरान पता चला कि उसे लालपुर स्थित एक कटर प्लांट के कर्मचारी के साथ देखा गया है। उसके बाद उसका पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान सुबह विनोद के पुत्र गोलू परिजनों को सूचना दी कि पिता का शव कलकलिया नदी स्थित सायफन के पास है। परिजनो ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी चन्द्रकांता देवी ने पहचान की। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में था। जिसके कारण वह नदी में गिरने से उसकी उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed