फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead fish, accused of putting poison in the pond

मरीं मछलियां, तालाब में जहर डालने का लगाया आरोप

Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dead fish, accused of putting poison in the pond
इमिलिया चट्टी्। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति के तालाब में पाली गई मछलियां बृहस्पतिवार को मर गई। घटना की जानकारी होने पर तालाब के मालिक सुरेंद्र कुमार ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें अज्ञात को आरोपित कर उस पर तालाब में जहर डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के वियाहुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने तालाब खुदवाकर मछली पालन किया है। बृहस्पतिवार की सुबह उनके तालाब की मछलियां मर कर उतराई थी। इस पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया, इसमें अज्ञात को आरोपित कर तालाब में जहर डालने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही अपना दल एस नेता अरूणेश सिंह, चंदशेखर पाल, आशीष सिंह, गोविंद सिंह, राजेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रामललित सिंह उर्फ ललतू सिंह सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। घटना पर लोगों ने न सिर्फ रोष व्यक्त किया बल्कि घटना को अंजाम देने वालों की जांच कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed