फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body Woman found hanging under suspicious circumstances in mirzapur family members accused for murder

मिर्जापुरः संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 03 Jul 2021 11:27 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Jul 2021 11:27 AM IST
सार

बड़े पुत्र ने कहा कि उसकी मां रात को 10 बजे के करीब खाना खाकर सो गई थी। शनिवार सुबह छोटा भाई कौशल घर के बाहर आया तो मां कुछ दूर स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई थी।

विज्ञापन
dead body Woman found hanging under suspicious circumstances in mirzapur family members accused for murder
महिला का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधरपुर गांव में शनिवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि भूमि विवाद में विपक्षियों ने महिला को फंदे पर लटका कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय जड़ावती देवी पत्नी स्वर्गीय काशी प्रसाद गांव में ही छोटी सी किराना की दुकान चलाती थी।  बड़े पुत्र ऋषि ने कहा उसकी मां रात को 10 बजे के करीब खाना खाकर सो गई थी। शनिवार सुबह छोटा भाई कौशल घर के बाहर आया तो मां कुछ दूर स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


 ऋषि का आरोप है कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विपक्षियों ने ही उनकी मां की हत्या कर फंदे पर लटकाया है। जिस रस्सी से उसकी मां फंदे पर लटकी है, वह घर में नहीं थी। कहा कि मेरी मां पेड़ पर इतने ऊपर नहीं चढ़ सकती। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चील्ह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed