{"_id":"68545fde406f0f349b06b72d","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-ganga-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-135432-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन दिन से लापता युवक का शव गंगा में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन दिन से लापता युवक का शव गंगा में मिला
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के विशुन पट्टी गांव से तीन दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ में गंगा में उतराता मिला।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जिस दोस्त ने उसे बुलाया था, उसने ही हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चील्ह थाना क्षेत्र के विशुन पट्टी गांव निवासी चंदन उर्फ चंदू सीमेंट की ईट बनाने का काम करता था। 16 जून को सरैया गांव निवासी उसके साथी घर से उसे बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। बृहस्पतिवार को उसका शव पिपराडाड़ गंगा में उतराता मिला।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। चंदन की भाभी कंचन ने बताया कि 16 जून को चंदन को सरैया निवासी उनके दोस्त ने फोन कर बहन की शादी की बात कहकर बुलाया था। इसके बाद वह सुबह 11 बजे घर से निकल गए थे।
17 जून को चंदन ने फोन करके बताया कि वह घर आ रहे हैं। शाम तक घर नहीं पहुंचे तो कॉल की गई, लेकिन मोबाइल फोन बंद था। काफी खोजबीन करने के बाद भी चंदन का पता नहीं चला। उसका दोस्त के घर पहुंचे तो वह भी नहीं मिला।
आरोप लगाया कि जिस दोस्त ने देवर को बुलाया था, उसी ने हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि शराब के नशे में पीपा पुल से जो युवक गंगा में गिरा था, उसी का शव बरामद हुआ है।