{"_id":"6118184b8ebc3ee07f154c75","slug":"dead-body-of-youth-found-in-belan-river-and-woman-in-ganges-river-mirzapur-news-vns606030541","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलन नदी में युवक और गंगा नदी में महिला का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलन नदी में युवक और गंगा नदी में महिला का मिला शव
विज्ञापन
हलिया/कछवां। हलिया थाना क्षेत्र के गढ़वा प्राथमिक विद्यालय के पीछे बेलन नदी में शनिवार की दोपहर एक पैंतीस वर्षीय युवक का शव मिलने की जानकारी पर सनसनी फैल गई। उधर कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के पास नदी में पेड़ से फंसा एक महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
हलिया के गढ़वा प्राथमिक विद्यालय के पीछे बेलन पदी में शव मिलने की सूचना पर हलिया थाने व लालगंज थाने की पुलिस पंहुचकर शव के शिनाख्त में जुट गई। बेलन नदी हलिया तथा लालगंज थाना की सीमा निर्धारित करती है, लेकिन शव नदी के मध्य में होने के कारण करीब तीन घंटे सीमा विवाद के चलते शव को पानी से बाहर नहीं निकाला गया। शव मिलने की जानकारी पर गढ़वा बेलन घाट कोटा शिव प्रताप सिंह गांव के ग्रामीणों की भीड़ घाट पर जुट गई थी। शव का शिनाख्त नहीं होने पर करीब तीन घंटे के बाद हलिया पुलिस के एसआई सुनील कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी के पानी से बाहर निकलवाया। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में गंगा के में पेड़ के सहारे एक महिला का शव रुका था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मछुआरों द्वारा शव निकालने की कोशिश की गई। देर शाम तक शव नहीं निकल सका था।
गड्ढे में मिला नवजात शिशु का शव
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया सोनगढ़ा मार्ग सेंदुराह गांव में अदवा बांध के नीचे स्थित गढ्ढे में शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने पानी में एक नवजात शिशु का मृत शव देखा। बांध की ओर घूमने के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। नवजात के शव मिलने पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।