फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of youth found hanging on neem tree in Muskira forest

मुस्किरा जंगल में नीम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Thu, 29 Oct 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on neem tree in Muskira forest
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र मुस्किरा जंगल में गुरुवार की शाम को नीम के पेड़ पर 20 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला। चौकीदार ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव उतारकर लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खनवर मझारी निवासी शिव पटेल का 20 वर्षीय पुत्र इंद्रभवन पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मुस्किरा जंगल में विंध्यवासिनी डिग्री कालेज के पास नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर नेवढ़िया चौकीदार मुकेश पुत्र होरीलाल ने शाम पांच बजे मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दिया। तब तक मौके पर पहुंचे परिजन पेड़ से शव को उतार कर शव लेकर चले गए। घंटो बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर जांच के बाद शव की तलाश में जुट गयी । लालगंज थानाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सरोज ने बताया कि किसी युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली है। मौके पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed