{"_id":"684b28527277e55cf000afbe","slug":"dead-body-of-youth-drowned-in-tanda-fall-found-on-third-day-mirzapur-news-c-192-1-mrz1013-135095-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: टांडा फॉल में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: टांडा फॉल में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला
विज्ञापन
लालगंज। टांडा फॉल में स्नान करने के दौरान डूबे युवक का शव तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बरामद हुआ। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला तो मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भदोही जिले के जल्लापुर थाना क्षेत्र का जीशान अंसारी (19) अपने पांच दोस्तों के साथ मंगलवार को टांडा फॉल घूमने आया था। यहां फॉल में नहाने के लिए वह पानी में उतरा तो उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में समा गया। साथियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।
तीसरे दिन बृहस्पतिवार को गोताखोरों को शव को बरामद करने में सफलता मिली। शव बाहर आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के बड़े भाई इमरान अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया फॉल में डूबे युवक का शव मिल गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।