फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of unknown girl found on the banks of river Ganga

Mirzapur News: गंगा नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव

Sun, 10 Mar 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of unknown girl found on the banks of river Ganga
कछवां। थाना क्षेत्र के केवटाबीर गांव के पास गंगा किनारे शनिवार की रात एक युवती का शव उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो कुत्ते नोच रहे थे। इसकी जानकारी लोगों ने कछवां पुलिस को दी। सूचना पर कछवां थानाध्यक्ष के बाद एएसपी सिटी नितेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

केवटाबीर गांव में गंगा के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बह रहा था। नदी किनारे घूम रहे आवारा कुत्ते शव को नदी किनारे खींचकर ले आए। इसके बाद वे शव को नोचने लगे। गंगा के किनारे अपने खेत में सब्जी की रखवाली करने वाले किसानों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह घाट पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकलवाकर शिनाख्त में जुटे हैं। शव देखने से लग रहा है कि चार-पांच दिन पुराना है। एएसपी सिटी नितेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि गंगा किनारे एक युवती का शव मिला है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed