फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of two immersed in Ganga recovered

गंगा में डूबे दो का शव बरामद हुआ, कर्णावती में डूबे युवक की तलाश जारी

Wed, 29 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of two immersed in Ganga recovered
विंध्याचल/जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गंगा नदी व कर्णावती नदी में मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह के बीच तीन युवकों का शव बरामद किया गया। मंगलवार की शाम को गंगा नदी में डूबे युवक का शव बुधवार की दोपहर शहर कोतवाली के ओलियर घाट पर बरामद हुआ। वहीं वाराणसी से विंध्याचल दर्शन करने आया युवक दीवान घाट पर डूूब गया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। तीसरे मामले में विंध्याचल के विरोही गांव में मंगलवार की रात कर्णावती नदी पार करते समय डूबे युवक का शव बुधवार की देर शाम घटना स्थल से 500 मीटर दूर उतराया मिला।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के नत्थइपुर निवासी 25 वर्षीय शैलेश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह अपने छह मित्रों गोपी विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, हेमन्त विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा और चालक के साथ बुधवार की सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने विंध्याचल आया था। सुबह स्नान करने के लिए दीवान घाट पर गए। शैलेश मित्रों के साथ डिब्बे में गंगा जल भरकर बाहर निकला। इसके बाद दोबारा स्नान करने नदी में चला गया। लेकिन गहरे जल में जाने से वह डूब गया। शैलेश के डूबने पर उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शेषधर पांडेय मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर मुन्नू मांझी, बुद्धिराम निषाद, रामलाल निषाद, चंद्रिका निषाद के साथ डूबे हुए युवक की तलाश शुरू कराया। दो घंटे बाद शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोपालपुर मडगुड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय शिव जगत पुत्र स्व. शंकर निषाद मंगलवार की देर शाम को गांव के किनारे गंगा नदी में नाव पर बैठकर मछली मारने के लिए जाल डाल रहा था। गंगा की धारा तेज होने के कारण नाव अनियंत्रित होने लगी। इससे शिव जगत गंगा में गिर गया। गंगा किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दिया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दिया। गोताखोरों की मदद से तलाश किया, पर उसका पता नहीं चल सका। बुधवार दोपहर तक शहर कोतवाली के ओलियर घाट पर उसका शव बरामद हुआ। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिगना, चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी गुड्डू सोनकर पुत्र रामराज की शादी विंध्याचल थाना क्षेत्र के विरोही गांव निवासी प्यारे लाल सोनकर की बेटी रेखा देवी के साथ हुआ है। 32 वर्षीय गुड्डू सोनकर दो वर्ष से अपने ससुराल में ही पत्नी व तीन बच्चों के साथ झोपड़ी लगा कर रहता है। मजदूरी करके परिवार का परिवरिश करता था। गुड्डू सोनकर मंगलवार को सुबह प्रति दिन की भांति मजदूरी करने विन्ध्याचल गया था। शाम को घर वापस आ रहा था। गुड्डू कर्णावती नदी पार करके घर जाने की कोशिश करने लगा। नदी में थोड़ी ही दूर जाने पर फिसल कर गिर गया। घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने शोर किया तो जुटे ग्रामीण नदी तलाशने लगे। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार को दोपहर से विंध्याचल पुलिस ने गोताखोर बुला कर नदी में तलाश शुरु कराया। खबर लगते ही पत्नी रेखा देवी व बच्चे जो गुड्डू का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम को घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। गुड्डू सोनकर पांच भाइयों मे सबसे छोटा था।पत्नी रेखा देवी, पुत्र दिलीप कुमार 12 वर्ष व पुत्री काजल नौ वर्ष, गोलू छह वर्ष का रो-रो कर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed