फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of old man found near mango tree

Mirzapur News: आम के पेड़ के पास मिला वृद्ध का शव

Sun, 28 May 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found near mango tree
अदलहाट। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बभनी से कुछ कदम दूरी पर स्थित आम के पेड़ के पास रविवार को दोपहर में एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। काफी देर बाद उसकी पहचान चुनार थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मनीकेश्वर विश्वकर्मा (60) के रूप में हुई। मनीकेश्वर रामपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मनीकेश्वर विश्वकर्मा (60) अपनी साइकिल से रामपुर गांव में अपने रिश्तेदार लालचंद्र विश्वकर्मा के यहां रविवार को शादी में शामिल होने हाजीपुर भुइलीखास मार्ग से जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय बभनी के पास पहुंचने पर चंद कदम आगे आम के पेड़ के पास आराम कर रहे थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कई घंटे मनीकेश्वर के रूप में शिनाख्त कराई। मनीकेश्वर के शव पास से एक नई साइकिल व झोले में रखे कपड़े मिले। शर्ट पर विशाल और धर्मराज टेलर्स नरायनपुर लिखा हुआ है। जिसके सहारे पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहचान कराने में जुटी। मृतक के बड़े भाई संकठा विश्वकर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई की तीन दिन से तबीयत खराब थी। उनका इलाज चल रहा था। मनीकेश्वर से दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि मनीकेश्वर के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। वे तीन दिन से बीमार थे। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed