फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of missing woman found in pond

Mirzapur News: तालाब में उतराया मिला दो दिन से लापता महिला का शव

Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing woman found in pond
पड़री। थाना क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में धोबहिया तालाब में घर से दो दिन लापता महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र के तिगोड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय केसरा देवी पत्नी स्व. श्याम लाल 22 अगस्त को घर से लापता हो गई थीं। महिला के न मिलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में भोजपुर पहाड़ी गांव स्थित धोबहिया तालाब में महिला का शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव उतराया देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पड़री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर की उसकी शिनाख्त कराई। पुत्र अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतिका के पति श्यामलाल की मौत चार वर्ष पूर्व हो गई थी। पति के निधन के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। मृतका से पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष पड़री अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। दो दिन से घर से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। भोजपुर पहाड़ी गांव के तालाब में शव उतराया मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed