फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of missing teenager found in well

Mirzapur News: लापता किशोरी का कुएं में उतराया मिला शव

Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing teenager found in well
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पथरौर गांव में सोमवार को इलाज कराने के बाद घर आकर लापता हुई किशोरी को शव मंगलवार को सुबह घर के पास कुएं में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी बोधई कोल ने बताया कि पुत्री राधिका (17) लगभग 20 दिन से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को सुबह पुत्री का गोहिया स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर घर ले आए। आराम होने पर पुत्री घर के काम में लग गई। इसके बाद वे खेत पर चले गए। बड़ा भाई विनोद भी घर पर नहीं था। मां जुगराती भी घर में काम कर रही थी। तभी लगभग साढ़े नौ बजे अचानक राधिका घर से लापता हो गई। कुछ देर बाद भाई विनोद घर पहुंचा तो बहन राधिका घर में नहीं थी। दोपहर में वे खेत से वापस आ गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी राधिका का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को सुबह किशोरी को पुनः खोजने लगे। खोजते हुए किशोरी का बड़ा भाई विनोद घर से लगभग 200 मीटर दूर कुएं के पास पहुंचा तो वहां राधिका का शव उतराया दिखा। विनोद ने परिजनों को सूचना दी। परिजन कुएं में शव देखते ही रोने बिलखने लगे। मां जुगराती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। राधिका पांच बहनों और चार भाइयों में छठें नंबर पर थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना संतनगर थाने में दी। घटना की जानकारी होने पर लालगंज सीओ मंजरी राव व संतनगर थाना प्रभारी राम नारायण सरोज मौके पर पहुंचे। कुएं से किशोरी के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed