फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of middle-aged drowned in Ganges landed after 24 hours

गंगा में डूबे अधेड़ का शव 24 घंटे बाद उतराया

Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged drowned in Ganges landed after 24 hours
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट पर बृहस्पतिवार की सुबह स्नान करते समय डूबे अधेड़ का शव शुक्रवार की सुबह सुंदर घाट के पास उतराया हुआ मिला। सुबह गोताखोर भी अधेड़ की तलाश में लगे थे। शव गंगा में उतराने की जानकारी होने पर पुलिस ने गोताखोरों से शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लाल डिग्गी निवासी राम लखन मोदनवाल (57) हलवाई का काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार की सुबह गंगा स्नान करने के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट गए थे। स्नान करते समय वह गहरे जल में जाने से डूबने लगे। डूूबते समय शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, पर असफल रहे। गहरे जल में जाने से वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने उनके परिजन और पुलिस को सूचना दिया। विंध्याचल से आए गोताखारों के साथ पीएचसी की टीम ने भी खोज किया, पर अधेड़ का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की देर शाम को खोज बंद कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह खोजबीन कराई जा रही थी कि सुंदरघाट के पास शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed