फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप, चार लोग गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 07:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2023 07:50 AM IST
सार

सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के पूरखास गांव निवासी सावित्री देवी ने अपनी पुत्री शैल कुमारी का विवाह वर्ष 2017 में लालगंज के परानीपुर गांव निवासी राजीव कुमार दुबे के साथ की थी। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सोमवार को सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन गए तो शैल कुमारी का शव कमरे में पंखे में लगे फंदे के सहारे लटक रहा था।

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर में लालगंज थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव में सोमवार को सुबह कमरे में पंखे के सहारे फंदे में लटकता विवाहिता का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के पूरखास गांव निवासी सावित्री देवी ने अपनी पुत्री शैल कुमारी का विवाह वर्ष 2017 में लालगंज के परानीपुर गांव निवासी राजीव कुमार दुबे के साथ की थी। दोनों से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। सोमवार को सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन गए तो शैल कुमारी का शव कमरे में पंखे में लगे फंदे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मौके पर सीओ लालगंज दीक्षांत राज और थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया पहुंचीं। जानकारी होने पर पहुंचे विवाहिता के मायका वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। विवाहिता की मां सावित्री देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राजीव, जेठ रामआसरे, ससुर रामदुलार व सास ज्ञान देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि फंदे पर लटक कर विवाहिता की मौत हुई है। मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed