फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body of girl found in well in mirzapur father scolded two days ago

मिर्जापुर में कुएं में मिला किशोरी का शव, पिता के डांटने पर दो दिन से थी लापता

Wed, 01 Jul 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
dead body of girl found in well in mirzapur father scolded two days ago
dead body - प्रतीकात्मक
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद में सोमवार से लापता किशोरी का शव बुधवार सुबह घर के पास ही कुएं में उतराया मिला। किशोरी का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। किशोरी सोमवार को पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी विष्णु चौहान की 14 वर्षीय पुत्री कविता सोमवार दोपहर तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई। किशोरी के भाई बेचू ने बताया कि वह अपने भाई के साथ सिरसी बांध घूमने गया था। मां सिवान में बकरी चराने गई थी। खाना न बनाने पर पिता बहन को डांटने के बाद मां के पास सिवान की ओर चले गए। घर पर कोई नहीं थी। डांट से क्षुब्ध होकर बहन अचानक घर से निकल गई। काफी देर तक घर न आने पर परिचित और रिश्तेदारी में खोजबीन की गई। शाम तक पता न चलने पर पुलिस को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में छानबीन की लेकिन किशोरी नहीं मिली। दूसरे दिन भी परिजन पुलिस के साथ खोजबीन करते रहे। बुधवार सुबह घर के बगल स्थित कुएं की तरफ किशोरी की दादी कलावती गई थी। उसने कुएं में देखा तो सन्न रह गई। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो देखा कि किशोरी कविता का शव कुएं में उतराया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष मड़िहान राजीव सिंह ने बताया कि किशोरी सोमवार दोपहर से ही लापता थी। परिजन फोन पर पुलिस को सूचना दिए थे। बुधवार को सूचना मिली की किशोरी का शव कुएं में उतराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और दादी रोते-रोते हो जा रही बेसुध
पटेहरा। कविता की मौत के बाद मां उषा देवी और दादी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। मां उषा यही कहती रही कि कोई परेशानी थी तो हमसे काहे नहीं बताई। दादी कहती रही कि अब उसे खाना खाने के लिए कौन पूछेगा। पास-पड़ोस की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed