फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a young man who jumped into the Ganges by making a video

वीडियो बनाकर गंगा में कूदने वाले युवक का कछवां में मिला शव

Thu, 10 Sep 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who jumped into the Ganges by making a video
कछवां। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल से सोमवार की दोपहर वीडियो बनाने के बाद गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव बुधवार की सुबह कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी घाट के किनारे मिला।पुलिस ने गंगा से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के सरायमीर निवासी 30 वर्षीय पंकज सेठ पुत्र गणेश सेठ का नगर के घंटाघर में ननिहाल है। वह 10 दिन पूर्व अपने ननिहाल आया था। सोमवार की दोपहर घर जाते समय व शास्त्री पुल पर रुका अपने मोबाइल से खुद का और गंगा नदी का वीडियो बनाने के बाद अपना सारा सामान बाइक पर एक बैग में रखकर गंगा में कूद गया। स्थानीय लोगों ने उसे गंगा में कूदते देख पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने उसकी पहचान करा कर परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसकी खोजबीन किया, पर उसका पता नहीं चला। मंगलवार को उसका मोबाइल से बनाया गया वीडियो वायरल होने लगा। बुधवार की सुबह उसका शव कछवां के बरैनी घाट के किनारे मिला। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि था कि परिजनों से पूछताछ से पता चला था कि वह कर्ज में डूबा था। इसलिए आत्महत्या कर लिया। कछवां थानाध्यक्ष सुभाष चंद राय ने शव को गंगा से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed