{"_id":"68682cbb551857797f0d9e1e","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-had-set-out-to-go-to-mumbai-found-in-a-field-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136195-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुंबई जाने के लिए निकले युवक का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुंबई जाने के लिए निकले युवक का शव खेत में मिला
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के खरीहट गांव के सिवान में शुक्रवार को सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव की शिनाख्त पजरा गांव निवासी अखिलेश उर्फ छोटू के रूप में हुई। एक दिन पहले वह घर से मुंबई जाने के लिए निकला था।
क्षेत्र के पजरा गांव निवासी संदीप पटेल ने बताया कि चचेरा भाई अखिलेश बृहस्पतिवार की शाम को मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार सुबह खरीहट गांव स्थित प्रभाशंकर के खेत की मेड़ पर मुंह के बल उसका शव पड़ा मिला।
शव के पास से कीटनाशक की सीसी, मोबाइल फोन, ईयर फोन, कपड़े से भरा बैग और चप्पल पड़ी थीं। संदीप ने बताया कि खेती का समय शुरू हो जाने की वजह से उसे मुंबई जाने से मना किया गया था लेकिन वह नहीं माना।
मृतक छह बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि युवक का शव खेत में मिला है। उसके पास से कीटनाशक की शीशी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।