Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a young man found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 30 Apr 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging under suspicious circumstances
कछवां। थाना क्षेत्र के आही गांव के तिवारी का पुरा मजरे में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में युवक का शव घर के सामने नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर चौकी प्रभारी जमुआ व कछवां थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रामनरायण यादव की पाहो में मिठाई की दुकान है। उनको दो पुत्र और दो पुत्री है। राम नरायण का 23 वर्षीय पुत्र सौरभ यादव पिता के साथ मिठाई की दुकान पर ही रहता था। रात में वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। सुबह जब उसके पिता गाय को चारा देने के लिए बाहर निकले तो घर के सामने नीम के पेड़ पर सौरभ का शव लटका देखकर शोर मचाया। परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए। फंदे पर लटके सौरभ के शव को देखकर करुण क्रंदन शुरु हो गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। सूचना पर जमुआ चौकी प्रभारी सच्चिदानंद राय उसके बाद थाना प्रभारी मनोज सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक नायनाल की रस्सी से फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव लटके जाने को लेकर आशंका जताई गई कि कही उसकी हत्या तो नहीं की गई। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। उनका कहना है कि रात में खाना खाकर सोया, कब फंदे पर लटका पता नहीं चला। सुबह शव लटका मिला। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुष्टि होगी। परिजनों का कोई आरोप नहीं है। मोबाइल काल डिटेल आदि से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed