फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a person missing for two days

Mirzapur News: दो दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव

Sun, 24 Mar 2024 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person missing for two days
शेरवां। दो दिन से लापता व्यक्ति का लठिया सहिजनी गांव के कुएं में शव पानी में उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर आने पर ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र के लठिया सहजनी गांव निवासी प्रेम राम (42) बीते शुक्रवार को शाम को गांंव के हनुमान मंदिर कीर्तन में गए थे। वहां से घर नहीं लौटे। हनुमान मंदिर तथा प्रेम के घर पास लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक कुआं है। रविवार को दोपहर बाद किसी ने कुएं में शव उतराया देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे निरीक्षक नसीम खान ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान प्रेम राम निवासी लठिया सहिजनी के रूप में हुई। प्रेम की मौत से पत्नी लक्षना देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। उनसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमालपुर थानाध्यक्ष रामनरायन राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस लगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed