फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body

किशोर का सड़क पर पड़ा मिला शव

Fri, 28 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead body
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के खचहां गांव के पास शुक्रवार की सुबह सड़क पर खून से लथपथ किशोर का शव मिला। वह चार दिन पूर्व काम की तलाश में घर से निकला था। आशंका जताई जा रही है कि रात को सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है। पुत्र की तलाश में निकले दंपती भीड़ देखकर रूके तो पुत्र का ही शव देखकर बिलख उठे। लालगंज थाना क्षेत्र के राहकला गांव निवासी महेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र राजाराम काम की तलाश में चार दिन पूर्व घर से सोनभद्र के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के सुकृत गांव जाने के लिए निकला था। सुकृत गांव में महेंद्र के रिश्तेदार पत्थर तोड़ने का काम करते है। राजाराम भी वहां काम करने के लिए घर से निकला था। परिजन चार दिन से उसका पता न चलने पर परेशान थे। शुक्रवार की सुबह खचहां गांव के पास खून से लथपथ शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। उधर पुत्र को खोजने निकले माता-पिता साइकिल से उधर आ निकले। भीड़ देख पास गए तो पुत्र की लाश देख बिलख पड़े। पुलिस के पूछने पर शव अपने पुत्र का बताया। मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के धक्के से किशोर की मौत हुई है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed