फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found under suspicious circumstances on railway line, not identified

Mirzapur News: रेल लाइन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 24 Mar 2024 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body found under suspicious circumstances on railway line, not identified
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के पटेगरा नाला पुल के ऊपर नई रेल पटरी पर रविवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेगरा नाला पुल के ऊपर नई रेल पटरी के बीच में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव दिखाई दिया। आस-पास के लोग सुबह शौच करने के लिए रेल पटरी की तरफ जाते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने सीमा क्षेत्र से बाहर की घटना होने पर विंध्याचल पुलिस को सूचना दी। विंध्याचल पुलिस शव को कब्जे में शिनाख्त कराने में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि शव देखकर लग रहा है कि कुछ लोग उसे मारपीट कर घसीटते हुए नई रेल पटरी के बीचो-बीच छोड़कर चले गए। शरीर पर सफेद रंग की शर्ट और जींस पैंट है। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर शंकर ओझा ने बताया कि नई रेल पटरी पर एक अज्ञात शव बरामद किया गया है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। तीन दिन में शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed