फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body found under culvert, accused of murder

Mirzapur News: पुलिया के नीचे मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body found under culvert, accused of murder
लालगंज। थाना क्षेत्र के सहिरा गांव निवासी व्यक्ति का शुक्रवार को सुबह घर से 500 मीटर दूर पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों ने जमीन संबंधी और अन्य विवाद के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहिरा गांव निवासी धर्मराज (45) पुत्र हरिदास मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी सिकंदराबाद में रहती हैं। वे ट्रेन चालक हैं। धर्मराज बृहस्पतिवार को शाम को घर से निकले थे। शुक्रवार को सुबह उनका शव घर से 500 मीटर दूर पुलिया के नीचे मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिया के नीचे से निकलवाया। मौके पर पहुंचीं प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धर्मराज चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी तीन बहनें हैं। बहन विमला देवी ने बताया कि पड़ोसी से विवाद हुआ था। उन लोगों धमकी दी थी। दूसरे पड़ोसी से भी जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। भाई के शरीर पर चोट के निशान थे। उनकी आंख नहीं दिख रही थी। सिर में पीछे गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के चलते ही लोगों ने उनके भाई की हत्या की है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भाई को सर्प ने डसा था। उपचार के बाद वे ठीक हो गए थे। थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि धर्मराज पुलिया के नीचे गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed