{"_id":"64e2687f632a5540f70e7dc6","slug":"dead-body-found-hanging-accused-of-murder-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-4275-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर के पास एक बगीचे में अमरूद के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के फंदे पर लटकता युवक का शव मिला। शव मिलने पर लोगाें की भीड़ जुट गई। पास में युवक के भाई की ससुराल थी। मौके पर पहुंचे भाई के ससुराल वालाें ने शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त होने पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। सूचना पर एएसपी सिटी और सीओ सदर ने मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के साहित्यनाका निवासी संजय सोनकर (28) पुत्र भोला सोनकर गोवा में रहकर कार्य करते थे। संजय सात भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उनका शव रविवार को सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर स्थित एक बगीचे में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर 100 मीटर दूर स्थित भाई के ससुराल वालों ने पहुंचकर शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर भरुहना चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव और देहात कोतवाल बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। फंदे पर लटका शव जमीन पर घुटने के बल पड़ा था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पास में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई।
सूचना पर एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी डाग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संजय गोवा गया था। गोवा से सीधे अपने भाई के ससुराल धौरुपुर चला गया। शनिवार की रात परिजनों को फोन कर सूचना दी। सुबह उसका शव मिला। संंजय के भाई शिवकुमार सोनकर ने आरोप लगाया कि एक भाई की साली से उसका प्रेम संबंध था। हम लोेग शादी के लिए राजी थे। लड़की के परिवार वाले राजी नहीं थे। इसलिए उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। ससुराल वालों ने सुबह सूचना दी कि संजय ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी है। वह गोवा से अपने भाई की ससुराल पहुंचा था। युवक का उसके भाई की साली से प्रेम संबंध था। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।