फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DC MNREGA oversaw development work

डीसी मनरेगा ने किया विकास कार्य का निरीक्षण

Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
DC MNREGA oversaw development work
चुनार। विकास खंड नरायनपुर के ग्राम पंचायत देवरिया में मनरेगा के तहत कराये जा रहे चक रोड निर्माण कार्य का डीसी मनरेगा मो. नफीस ने निरीक्षण किया। सोमवार को मौके पर 108 श्रमिकों की उपस्थित रही जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुंह पर मास्क एवं गमछा लगाकर कार्य पर पाये गये।
विज्ञापन

उपायुक्त ने चकरोड का कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान उन्हें समय से करने का निर्देश कार्य से संबंधित अधिकारियों को दिया। तालाब के साथ-साथ सिंचाई विभाग की नहर के बंधे की मरम्मत की जानकारी ली। कहा कि नहर पर पुलिया निर्माण के कार्य को यदि कार्य योजना में ले लिया गया है तो संबंधित विभाग से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करें। उसके बाद मनरेगा अंतर्गत उक्त कार्य को भी कराये जाने की बात कही। जिससे ग्राम पंचायतों में रहने वाले व्यक्तियों को आवागमन की सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि विकास खंड अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिनों में तीन हजार श्रमिकों को कार्य देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed