फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Data feeding is not being done on human property portal due to lack of link

लिंक न मिलने से मानव संपदा पोर्टल पर नहीं हो रही डाटा फीडिंग

Sat, 22 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Data feeding is not being done on human property portal due to lack of link
मिर्जापुर। जिले में संचालित एडेड जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर लिंक के अभाव में नहीं भरा जा रहा है। स्कूलों से जुड़े कर्मचारी आए दिन ब्लाक संसाधन केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग कराने के लिए निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित किया गया है। साथ ही निर्धारित समय सीमा के अंदर डाटा फीडिंग न होने पर वेतन अवरूद्ध करने का भी निर्देश जारी किया गया है। ब्लाक संसाधन केंद्रों के माध्यम से ही डाटा फीडिंग कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। परिषदीय विद्यालयों में अधिकतर कर्मचारियों की डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन जनपद में संचालित कुल 24 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में से किसी भी विद्यालय की डाटा फीडिंग मानव संपदा पोर्टल पर नहीं हो पाई है। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर जानकारी करने पर पता चल रहा है कि मानव संपदा पोर्टल की बेवसाइट पर अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों का लिंक ही उपलब्ध नहीं है। ऐसी दशा में अगर शासन द्वारा लिंक न उपलब्ध कराया गया तो बेगुनाह अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अभी परिषदीय विद्यालयों की डाटा फीडिंग हो रही है। शीघ्र ही उनको भी लिंक उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed