फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Darkness in 48 villages connected to Narayanpur feeder due to breakdown

Mirzapur News: ब्रेकडाउन होने से नरायनपुर फीडर से जुड़े 48 गांवों में छाया अंधेरा

Wed, 31 Jul 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Darkness in 48 villages connected to Narayanpur feeder due to breakdown
ब्रेकडाउन होने से नरायनपुर उपकेंद्र से जुड़े 48 गांवों में छाया अंधेरा
विज्ञापन


जमालपुर। ब्रेक डाउन होने से क्षेत्र के 48 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है। सोमवार को रात आठ बजे नरायनपुर विद्युत उपकेंद्र 33/ 11 से सप्लाई ब्रेक डाउन हो गया। नरायनपुर उपकेंद्र के सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी रात से ठप रही। उमस में ग्रामीण पूरी रात करवट बदलते रहे। फीडर से जुड़े लगभग चार दर्जन गांव अंधेरे में हैं। लोगों ने बताया कि बताया कि आए दिन फॉल्ट रहता है। क्षेत्र के अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया गड़बड़ी ठीक की जा रही है है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर, नगर में दो फीडरों को विद्युत आपूर्ति देने वाला 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर तीन दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि नया ट्रांसफाॅर्मर आ गया है। नगर के भैंसा गोदाम उपकेंद्र का 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर शनिवार को बिजली से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे नगर के दो फीडरों के तकरीबन दो हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हो रहे थे। विभाग ने पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति शुरु की लेकिन उससे उपभोक्ताओं की समस्या हल नहीं हुई। बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। लालडिग्गी व त्रिमोहानी फीडर के दो हजार उपभोक्ता तीन दिन से परेशान हैं लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। जिगना क्षेत्र के बारी, चितौली, नेगुरावान, मनिकठी, पाठकबरी में एक दर्जन से अधिक ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए हैं। लोगों का आरोप है कि फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए चंदा वसूला जाता है। जबकि ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क व्यवस्था है। जिसके वजह से धान की रोपाई करने में भी समस्या हो रही है। बिजली आ रही है लेकिन ट्रिपिंग बहुत ज्यादा हो रही है। जिससे क्षेत्र के किसान परेशान है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर आ गया है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed