फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dalits, backwards are being repressed at the behest of the state government

प्रदेश सरकार के इशारे पर दलितों, पिछड़ों का हो रहा दमन

Sun, 13 Jun 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dalits, backwards are being repressed at the behest of the state government
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन पर संपन्न हुई। बैठक में बूथ गठन, मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, मतदेय स्थल नजदीक करने के अलावा संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष बनाया जाय। उन्होंने संगठन को धारदार बनाने की बात कही।
विज्ञापन

भाजपा की जनविरोधी नीतियों दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के दमन के कारण सभी वर्गों के लोग पुन: अखिलेश यादव की सरकार बनाना चाहते हैं। दलित का विश्वास भाजपा, बसपा व कांग्रेस से उठ गया है। उन्होंने योगी को एक असफल मुख्यमंत्री बताया और कहा कि सरकार हर मोर्चें पर विफल है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। विकास के नाम पर आज तक कोई काम नहीं हुआ है। नौकरी के नाम नौजवानों को दिग्भ्रमित करने के लिए झूठ बोला जा रहा है। कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक बताए। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता तैयार है। बैठक में पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, महासचिव अभय यादव, प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना, श्रीराम भारतीय, अशोक यादव, जवाहर लाल मौर्या, सुरेंद्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, रामगोपाल बिंद, संजय यादव, सुनील पाण्डेय, अंकित दूबे, घनश्याम साहू, मुकेश साहू, अरशद अली, रामजी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed