Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dala Chhath: 72 years ago, the Khatri family started Chhath Puja.

डाला छठ : 72 वर्ष पहले खत्री परिवार ने शुरू की थी छठ पूजा

Mon, 27 Oct 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dala Chhath: 72 years ago, the Khatri family started Chhath Puja.
नगर में धुंधीकटरा निवासी रामसिया देवी खत्री ने 72 वर्ष पूर्व डाला छठ की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

वे मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला की निवासी थी। उनका विवाह धुंधीकटरा निवासी रामचंद्र खत्री से 1953 में हुआ था।
विवाह मिर्जापुर आई तो उन्होंने यहां भी डालाछठ की शुरुआत की। इस समय उनकी तीसरी पीढ़ी की बहू इस परंपरा का निर्वहन कर रही हैं। रामसिया देवी के पौत्र रवि खत्री ने बताया कि प्राचीन काल से बिहार में तो घर- घर डालाछठ की पूजा होती है। दादी के घर में भी छठ की पूजा होती थी। जब वह विवाह के बाद मिर्जापुर आई तो उन्होंने ससुराल में डाला छठ पूजा शुरु करने का निश्चय किया। परिवार में उस समय आयोजन किया। उन्होंने पहली बार छठ पूजा की तो आसपास की महिलाओं ने भी उत्सुकता जताई।

इसके बाद अगले वर्ष से मोहल्ले की कुछ और महिलाओं ने भी छठ पूजा शुरु की। दादी के बाद आई उनकी देवरानी भगवानी देवी ने भी पूजा शुरु की।
वर्तमान में रामसिया देवी की पुत्रवधू चंदा देवी व परिवार की अन्य महिलाएं तीसरी पीढ़ी के रुप में यह पूजा कर रही हैं।
उनकी दादी ने जो मार्ग दिखाया। हमारा परिवार उसी मार्ग पर चल रहा है। आज वह नहीं हैं लेकिन उनका आशीर्वाद सबके साथ है। दादी की परंपरा परिवार निभा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed