फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dagger bet: Satyanarayan of Varanasi beat Pintu of Chandauli

खंजर दांव: चंदौली के पिंटू को वाराणसी के सत्यनारायन ने दी पटखननी

Thu, 02 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dagger bet: Satyanarayan of Varanasi beat Pintu of Chandauli
अहरौरा में प्राकृतिक स्टेडियम में दंगल में दांव आजमाते पहलवान । - फोटो : MIRZAPUR
अहरौरा। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मेले के दूसरे दिन अहरौरा जलाशय पर स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में अंतर प्रांतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती देखने के लिए प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। कुश्ती की रोचकता बृहस्पतिवार की देर शाम अंधेरा होने तक बनी रही। अहरौरा जलाशय के प्राकृतिक स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के दौरान पहलवानों ने ढाक, निकास, साल्तो, खंजर, धीता, काला जंग, ईरानी तथा उल्टी दांव का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विकलांग पहलवान भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। दंगल के दौरान अपनी क्षमता से अधिक वजन के पहलवान को उसरोली के 20 वर्षीय पहलवान भानु ने चारों खाने चित कर जमकर तालियां बटोरीं। वाराणसी के सत्यनारायन पहलवान ने चंदौली के पिंटू पहलवान को खंजर दांव में पटक दिया। कमेटी ने विजेताओं को दो हजार रुपये से पुरस्कृत दिया। डीएलडब्ल्यू के पहलवान रमेश ने वीरभानपुर के अजीत को धूल चटाई। वहीं, चंदौली के दिनेश ने मिर्जापुर के सुरेश पहलवान को पटक दिया। संजय व शिवपूजन की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रेफरी के रूप में नाहर सिंह व लटकू पहलवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दंगल मे मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मौजूद रहे तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान सुरेश जायसवाल, राम जयश्री, अशोक सिंह, पारस केसरी, राजकुमार, विजय अग्रहरि, ओम प्रकाश केसरी, विवेक वैध, अवर अभियंता नरसिंह मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed