फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dagger Bet: Satyanarayan of Varanasi Beat Pintoo of Chandauli

कार्रवाई न करने पर दुर्गागंज व भदोही थानध्यक्ष को चेतावनी

Thu, 02 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dagger Bet: Satyanarayan of Varanasi Beat Pintoo of Chandauli
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को समीक्षा के दौरान हत्या, बलवा, भूमि विवाद में कार्रवाई न करने पर भदोही के दुर्गागंज व भदोही थाना प्रभारी को चेतावनी दी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हत्या, बलवा, भूमि विवाद रोकथाम रजिस्टर के साथ जनपद भदोही के थानों गोपीगंज, ज्ञानपुर, दुर्गागंज, ऊंच, कोइरौना, औराई, भदोही, चौरी, सुरियावा के हेड मुहर्रिर उपस्थित हुए। अवलोकन से थाना औराई, ज्ञानपुर ऊंज का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया। अन्य थानों के कार्रवाई संतोषजनक नहीं पाई गई। इसमें भदोही व दुर्गागंज की स्थिति अत्यंत खराब रही। इस कारण भविष्य में सतर्क होकर कार्य करने के लिए भदोही व दुर्गागंज थाना के थानाध्यक्षों को व्यक्तिगत पत्रावली पर चेतावनी दी गई। निर्देशित किया गया कि सभी थानाध्यक्ष भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण को थाना दिवस पर रखकर निस्तारण कराएं। किसी भी थाने द्वारा विवादित प्रकरणों में शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई है। निर्देशित किया कि विवादित प्रकरणों का चिन्हीकरण करें। निरोधात्मक व पाबंद की कार्रवाई करते हुए शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। रजिस्टर मेंटेन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed