फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cylinder exploded due to fire in the hut, one dead, six injured

Mirzapur News: मड़हे में आग लगने से सिलिंडर फटा, एक की मौत, छह घायल

Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cylinder exploded due to fire in the hut, one dead, six injured
सक्तेशगढ़/चुनार। चुनार थाना क्षेत्र के मड़फा गांव में मंगलवार को एक मड़हे में आग लगने से गैस सिलिंडर फट गया। जोरदार विस्फोट के कारण मड़हे का छप्पर उड़ गया। वहीं, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। दो को हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। आग से झुलसकर दो पशु भी मर गए।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के पथरहा निवासी ओम प्रकाश (45) मड़फा में जमीन लेकर घर बनवा रहे थे। मंगलवार को समर्सिबल पंप लगाने का काम चल रहा था। ग्राम प्रधान सर्वजीत यादव ने बताया कि ओम प्रकाश और मजदूर पाइप में मोबिल लगाकर बगल में स्थित छेदी पटेल के मड़हे में गैस चूल्हे पर गर्म कर रहे थे। उसी दौरान मोबिल से लिपटे पाइप में आग लग गई, जिसने मड़हे को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों लोग भागकर बाहर निकले लेकिन किसी का ध्यान मड़हे में रखे गैस सिलिंडर पर नहीं गया। आग फैलने के कुछ देर बाद सिलिंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से ओम प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पड़री के सागर सेमर निवासी शिवधार (65) और उमेश (25), राजगढ़ के मड़फा निवासी चौथी पाल (42), बहादुर पटेल (62), शांति देवी (55), धर्मेंद्र पटेल (24) घायल हो गईं। सभी को चुनार सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने शिवधार और चौथी को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। इसके अलावा आग से झुलसकर दो मवेशी भी मर गए।
विज्ञापन



इनसेट ----
ईंट की दीवार सहारे बना मड़हा ढह गया
सिलिंडर में ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि ईंट की दीवारों और बल्लियों के सहारे बना मड़हा ढह गया। मड़हे का पूरा छप्पर उड़ गया। वहीं, बल्लियां भी इधर-उधर बिखर गईं और लोहे का बक्से पिचक गया। इसके अलावा झोपड़ी के अंदर रखा अनाज भी बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट ----
आग बुझाने के दौरान सभी आए चपेट में
मड़हे में आग लगने के बाद ओम प्रकाश और आसपास के लोग बुझाने में जुट गए। किसी को इस बात का ख्याल नहीं था कि अंदर गैस सिलिंडर रखा है। इस दौरान दो लोग पशुओं को बाहर निकालने के लिए गए, तभी सिलिंडर फट गया। चारों ओर सिलिंडर के टुकड़े बिखरे पड़े थे।


इनसेट ----


मड़हे में गैस चूल्हे पर मोबिल लगा पाइप गर्म करते समय आग लग गई। आग बुझाते समय अंदर रखा गैस सिलिंडर फट गया। विस्फोट से मड़हे की दीवार का पत्थर छिटककर ओम प्राकश के चेहरे पर लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। छह लोग झुलस गए है। - रवींद्र भूषण मौर्य, थानाध्यक्ष चुनार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed