फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cyclone caused havoc

चक्रवाती हवा ने मचाई तबाही,विद्युत पोल व वृक्ष हुए धराशाई

Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Cyclone caused havoc
कलवारी। क्षेत्र में शनिवार की रात आई तेज हवा व आंधी ने जमकर तबाही मचाई। तूफान से कई विद्युत पोल धराशाई हो गए वहीं दर्जनों की संख्या में जगह-जगह वृक्ष उखड़ गए। तबाही का आलम यह कि गुरदेव नगर स्थित पावर हाउस से निकले मड़िहान, दीपनगर व सोनभद्र के सब स्टेशनों के लिए गुजरे खंडे टूटकर गिर पड़े।
विज्ञापन

टूटकर गिरे हाई वोल्टेज 33000 के खंभे हैं। जो बीच में से ही टूट कर गिर गए हैं। ऐसे गिरे बिजली के खंभों को लेकर विद्युत विभाग के ऊपर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। बस्ती के बीचो-बीच से खंभों के सहारे बिजली को ले जाया गया था। ज्यादातर खंभे झुक गए हैं। गिरे बिजली के खंभो के चलते क्षेत्र की बत्ती गुल हो जाने से लोग जहां अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं वहीं पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

राजगढ़। क्षेत्र में शनिवार आए तेज आंधी व तूफान के चलते क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। रविवार को दोपहर 12 बजे बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के काफी मशक्कत से बहाल हुई। आंधी, पानी के चलते 170 गांवों में लगभग 18 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र पर गुरुदेवनगर से विद्युत सप्लाई की आपूर्ति की जाती है। शनिवार की रात आए तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश में विद्युत सप्लाई ट्रिप कर गई। पूरी रात सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी। दूसरे दिन रविवार को अवर अभियंता पंधारी सिंह अपने लाइनमैन त्रिलोकी, रामलाल, अनिल कुमार, अशोक आदि को लेकर 33 हजार बोल्ट लाइन की पेट्रोलिंग करा कर दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बहाल कराई। विद्युत सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed