फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cutter machines have arrived in Gram Panchayats for clearing bushes.

Mirzapur News: झाड़ियों की सफाई के लिए ग्राम पंचायतों में आईं कटर मशीनें

Fri, 08 May 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cutter machines have arrived in Gram Panchayats for clearing bushes.
जमालपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायतों में अब सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर उगी झाड़ियों की सफाई मशीनों से कराई जाएगी। इसके लिए विकास खंड में कटर मशीनें मंगाई गईं हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे गांवों में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी तथा कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई संभव हो सकेगी।
विज्ञापन

विकास खंड को 24 क्लस्टरों में बांटा गया है। मशीनों का संचालन 21 ग्राम पंचायत सचिवों की निगरानी में कराया जाएगा। प्रत्येक मशीन की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है। मशीनों के उपयोग से श्रमिकों पर निर्भरता भी कम होगी। एडीओ पंचायत पुरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीनों की खरीद का भुगतान बड़ी ग्राम पंचायतों के वित्त से किया जाएगा। फिलहाल 13 मशीनें ट्रायल के तौर पर मंगाई गईं हैं। प्रयोग सफल रहने पर आगे अन्य ग्राम पंचायतों में भी मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed