फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cut cake dessert feeding somewhere elsewhere expressed pleasure

कहीं केक काट तो कहीं मिठाई खिला जताई खुशी

Fri, 19 Jun 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 19 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cut cake dessert feeding somewhere elsewhere expressed pleasure
 भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 45वां जन्मदिन जिले में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कांग्रेसजनों ने जिले भर में केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। कांग्रेसजनों के एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

राजा विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसजनों ने युवा ह्दय सम्राट और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 45वां जन्मदिन मनाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी समाज के कमजोर, दबे-कुचले, किसानों के उत्थान के लिए हमेशा से संघर्ष करते रहे हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन को कांग्रेसजन संकल्प दिवस के रूप में मनाएं, तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी ने महिला सशक्तिकरण के दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। जिला उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की पहल पर यूपीए सरकार ने किसान हित में भूमि अधिग्रहण बिल सदन में पास करवाया। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि कांग्रेसजन एकजुट होकर 2017 की तैयारी में जुटे। कार्यक्रम को अशोक उपाध्याय, सुधाकर, स्वरूप सिंह, राकेश तिवारी, दयाशंकर पांडेय, कमलेश दूबे, राकेश श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, अंजनीनंदन पांडेय, उमाकांत सिंह, शशिशंकर आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, कटरा बाजीराव स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद्र जैन के आवास पर कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने विचार रखे। दीप चंद्र जैन ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। अर्चना चौबे ने कहा कि राहुल गांधी ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया और महिलाओं की आवाज को बुलंद किया। साथ ही महिलाओं के लिए राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए सशक्त आवाज उठाया। राजधर दूबे ने कहा कि राहुल गांधी ही देेश की बागडोर को सक्षम तरीके से चला सकते हैं। कार्यक्रम को प्यारेलाल पांडेय, हौसिला प्रसाद दीक्षित, कृपाशंकर दूबे, भोला चौरसिया, संतोष उमर, महेश साव, संतोष उमर, छोटे खान, सुशील यादव, कृष्णा जायसवाल, अशोक गुप्ता, शिवशंकर चौबे, सुधीर जैन, राजेंद्र विश्वकर्मा, हाजी रोज मोहम्मद, कड़े प्रसाद चौधरी, गुलाब चंद्र तिवारी आदि रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने गरीबों में फल वितरण किया। मुशीर आलम अंसारी, आशीष बुधिया, मनोज खंडेलवाल, कल्लू शाह, कल्या अग्रहरि आदि रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडेय के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। रविंद्र श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, सोनू अहमद, गुलाम मुस्तफा, कृष्णनाथ पाल आदि रहे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने कचहरी परिसर में पौधरोपण किया। प्रवेश मिश्रा, रितेश, विनय, रामानुष, अंजनी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed