बीएचयू में उपचार के दौरान हिरासत में हत्यारोपी की मौत, पुलिस की पूछताछ के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के बिदापुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत में शौच करने गए वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का आरोप था। परिजनों ने शव का चुनार घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के अनुसार, चुन्नीलाल यादव और मूलचंद यादव पट्टीदार हैं। उनमें जमीन विवाद के साथ कुछ दिन पूर्व खेत में पशु चराने को लेकर झगड़ा हो गया था। मूलचंद गांव के ही अमरेश मिश्रा के खेत लेकर खेती करता है। उस खेत में शुक्रवार सुबह चुन्नीलाल (65) शौच करने गए थे। सूचना पर मूलचंद अपने दो पुत्रों के साथ वहां पहुंचा और लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से चुन्नीलाल पर हमला कर दिया।
जिससे चुन्नीलाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूलचंद यादव और उसके दो पुत्र सुरेंद्र यादव व रवींद्र यादव पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। शुक्रवार शाम को पूछताछ के दौरान मूलचंद की तबीयत बिगड़ गई। ब्रेन हैमरेज की शिकायत होने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने हिरासत में मौत होने का आरोप लगाया है।
पिता से पूछताछ कर रहे थे तभी तबीयत खराब हो गई थी। पुलिसकर्मी उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी ही पिता को बीएचयू ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लगातार पुलिसकर्मी मौजूद रहे। -रवींद्र यादव, पुत्र
हत्यारोपी को पुलिस हिरासत में नहीं लिया गया था। उससे केवल पूछताछ की गई थी। बाकी जिले के पुलिस अधिकारी ही इस मामले में बेहतर जानकारी दे पाएंगे। - जे रवींद्र गौड़, डीआईजी, विंध्याचल परिक्षेत्र
हत्या के बाद पुलिस उसे थाने लाई थी तो वह अजीब हरकत कर रहा था। बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे उपचार के लिए कछवां के अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयूू में प्राकृतिक मौत का सर्टिफिकेट दिया गया है। हत्यारोपी पुलिस हिरासत में नहीं था। - संजय कुमार वर्मा, एएसपी सिटी