फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Curved beams of the building was under construction

निर्माणाधीन भवन की बीम टेढ़ी मिली

Fri, 30 Jan 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 30 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Curved beams of the building was under construction
प्रमुख सचिव रेशम ने गुरुवार की शाम जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन का बीम टेढ़ी मिलने पर पैकफेड के जेई एवं एई को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


प्रसव कक्ष समेत अन्य स्थानाें पर गंदगी मिलने पर सीएमएस को भी डांटा। चेतावनी दी कि साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव रेशम नवतेज सिंह गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। समस्त  वार्डंाें का निरीक्षण कर भर्ती महिला मरीजाें से उनके इलाज तथा स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मरीजाें ने प्रमुख सचिव रेशम से लचर व्यवस्था होने की शिकायत की। प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर वहां काफी कमियां तथा गंदगी मिलने पर सीएमएस शशि मिश्रा को कड़ी फटकार लगाई।

वहीं नसंबदी का प्रतिशत कम होने पर नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर में पैकफेड एजेंसी द्वारा 79 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे भवन का बीम टेढ़ा मिलने पर नाराजगी जताई।

टेक्निकल टीम से जांच कराया तो टीम ने बताया      कि बीम काफी टेढ़ी है जो करीब 15 वर्ष पुरानी होने पर गिर भी सकती है। इस पर वह निर्माण एजेंसी के जेई महाजन एवं एई पर बिफर पड़े और बीम को तोड़ कर नया बीम बनाने को कहा। साथ ही ठेकेदार को भुगतान को रोकने का निर्देश देते हुए उसे काली सूची में डालने के लिए कहा।


 उन्होंने      जिले में बनने वाले प्रत्येक भवन के प्लास्टर से पहले टेक्निकल टीम से जांच कराने का निर्देश दिया। जांच के बाद ही भवनाें पर प्लास्टर लगाने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार  सिंह, सीओडी अमित कुमार सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता     एके सिंह, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed