{"_id":"6823a258ae466d273609dc70","slug":"ct-scan-machine-will-be-installed-in-divisional-hospital-on-ppp-model-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133701-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर लगेगी सीटी स्कैन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर लगेगी सीटी स्कैन मशीन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संजीव ने कहा मंडलीय अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इससे मरीजों को सहूलियत होगी। मंगलवार को पिपराडाड़ स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने छह की उपलब्धियां गिनाईं।
प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कालेज में नर्सिंग काॅलेज व हॉस्टल और मंडलीय अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण कराया गया है। पुरुष, महिला और वृद्धजनों के लिए अलग-अलग काउंटर के साथ रेलिंग लगाई गई है। इसके अलावा आईपीएचएल लैब की स्थापना कराई गई है, जिसमें 92 प्रकार की जांचें हो रही हैं। मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए अमृत फार्मेसी खोलने की प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्य ने बताया एमबीबीएस के छात्रों के 33 सीटर बस की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल के अधिग्रहण और वहां चार विभागों के संचालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडलीय अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने मल्टीपर्पज हॉल, चार ओटी के निर्माण कार्य और जमीन अधिग्रहण की जानकारी दी। इस दौरान सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव, एमएस डाॅ. सुनील सिंह भी मौजूद रहे।