फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CRPF jawan died and one injured after bike collides with divider in mirzapur

मिर्जापुर में हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, साला घायल

Tue, 16 Jan 2024 12:40 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jan 2024 12:40 PM IST
सार

चंदौली के दरियापुर गांव के रहने वाले सीआरपीएफ जवान की मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में ड्यूटी थी। वह चंदौली से बुलेट बाइक पर अपने साले के साथ छिंदवाड़ा जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान मिर्जापुर के पड़री क्षेत्र में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
CRPF jawan died and one injured after bike collides with divider in mirzapur
बाइक दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास हाईवे के सर्विस रोड पर मंगलवार की सुबह डिवाइडर से टकराकर बुलेट सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। बाइक पर सवार जवान का साला घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों व पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी।

विज्ञापन


यह है मामला 
चंदौली के दरियापुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान दीपक (45) पुत्र बाबूलाल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में तैनात थे। मंगलवार की सुबह दीपक अपने साला कपिंजल (24) पुत्र संजयराम निवासी माटी गांव के साथ बुलेट बाइक से छिंदवाड़ा जा रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास हाईवे के सर्विस रोड पर अनियंत्रित बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में जीजा व साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सीआरपीएफ जवान दीपक को मृत घोषित कर दिया। पड़री पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed