फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crop burnt a year ago, compensation not received yet

Mirzapur News: एक वर्ष पहले जली फसल, मुआवजा अभी तक नहीं मिला

Sun, 21 Sep 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crop burnt a year ago, compensation not received yet
जिले की चारों तहसील पर शनिवार को 247 मामले आए जिनमें 24 का समाधान किया गया। मड़िहान तहसील में जिलाधिकारी को जाना था लेकिन वह नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

देवरी निवासी शिवबालक ने शिकायत किया कि पिछले वर्ष उनकी गेहूं की फसल जल गई थी लेकिन उसका मुआवजा आज तक नहीं मिला। कार्यालय का चक्कर लगाकर वह हार चुका है।
सदर तहसील में एडीएम अजय कुमार सिंह व एसडीएम गुलाबचंद्र ने शिकायत सुनी। सदर तहसील में राशन कार्ड का यूनिट बंद होने की शिकायत की गई। कहा गया कि वे ई- केवाईसी करा लें तो यूनिट चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर 86 मामले आए जिनमें से 14 का निस्तारण किया गया। तहसीलदार सदर विशाल शर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मड़िहान: उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी शिकायती पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को पंद्रह दिनों का समय दिया गया। इस अवसर पर डीएफओ राकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी सीएल वर्मा, तहसीलदार एके पाण्डेय, नायब तहसीलदार राहुल कुमार मिश्रा, सीओ आपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार राय, आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी आदि सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
लालगंज : एडीएम विजेता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें अधिकतर मामले राजस्व, बिजली और चकबंदी से संबंधित रहे।72 मामले आए जिसमें तीन का निस्तारण किया गया।
हलिया के इंद्रवार गांव निवासी रामनरेश ने शिकायत की कि पट्टीदार उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रतिदिन प्रयास कर रहा है। रामनरेश ने बताया कि भाइयों के साथ मिलकर वे झगड़ा करते हैं और समझाने पर भी नहीं मानते।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले का निस्तारण कराने के लिए राजस्व टीम और पुलिस बल को निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार दीक्षा पांडेय, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह और विजय शंकर तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, रेंजर के के सिंह और कोतवाली प्रभारी समेत तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चुनार : तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम भू राजस्व व एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने फरियाद सुनी। इस दौरान 44 प्रार्थना पत्र आए जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ।
महुवरिया निवासी रामबाबू ने संपूर्ण समाधान दिवस में लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत से अहरौरा पट्टी कला के एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी वारासत कराने का प्रार्थना पत्र सौंपा।
पीड़ित की शिकायत है कि उसकी पुश्तैनी जमीन चुनार तहसील के महुली नोटिफाईडेरिया में स्थित है। कहा कि लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत से पारस ने फर्जी ढंग से अपने नाम दर्ज करवा ली। रामबाबू ने फर्जी वरासत को निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चुनार के रामचरण सिंह ने प्रार्थना पत्र में नगर पालिका चुनार सीमा अंतर्गत संगठित विकास योजना के तहत बने आवासीय प्लाटों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा।

उन्होंने प्लाट संख्या 1 से 11 तक के संबंध में ईओ द्वारा किए गए क्रय विक्रय समेत 8 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इस दौरान तहसील ईवेन्द्र कुमार सिंह सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article